Connect with us

सीएम धामी ने किया प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन…

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ONGC, देहरादून में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित 2023 के टेबल कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओएनजीसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की अवधारणा में पर्यटन एवं ऊर्जा आर्थिकी के मूल आधार थे, इस पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं पर राज्य को जल्द मिले, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  से अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, अपर सचिव ऊर्जा डॉ. अहमद इकबाल, कार्यकारी निदेशक ओएनजीसीआईसाई. राम , उप महाप्रबंधक आरएस.नारायनी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top