Connect with us

तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत, केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे पर अब जाम से मिलेगी निजात…

उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत, केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे पर अब जाम से मिलेगी निजात…

तीर्थयात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे (Kedarnath and Badrinath Highway) पर अब जाम से राहत मिलने वाली है। दोनों हाइवें को आपस में जोड़ने के लिए बेलनी वाली पहाड़ी पर बनने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग का कार्य शुरू (900 meter long tunnel work started ) हो गया है।  इस सुरंग के बनने से बद्री-केदार आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग नगर को भारी वाहनों के भार से मुक्त करने के लिए केदारनाथ हाईवे से बद्रीनाथ हाईवे को बाईपास सुरंग को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार से 1 अरब 56 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) राष्ट्रीय राजमार्ग इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहा है। ढाई साल के भीतर कार्य पूरा होने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। इस सुरंग के बनने से जहां रुद्रप्रयाग में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे सीधे आपस में जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

बताया जा रहा है कि पूर्व में फेज वन का काम बीआरओ द्वारा पूरा किया गया था। जिसमें जवाड़ी बाईपास का निर्माण और मंदाकिनी नदी पर पुल बनाया गया। अब दूसरे फेज में केदारनाथ हाईवे के जागतोली तिराहे से लगी पहाड़ी से कोटेश्वर तिराहे के करीब 900 मीटर सुरंग बनाई जाएगी। जबकि इसके बाद सीधे अलकनंदा नदी पर 200 मीटर पुल बनाते हुए इस मार्ग को बद्रीनाथ हाईवे से जोड़ा जाएगा। इस बाईपास सुरंग और ब्रिज के बनने के बाद जहां रुद्रप्रयाग नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं जाम की स्थिति से भी नगरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top