Connect with us

थलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बही, शव बरामद…

उत्तराखंड

थलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बही, शव बरामद…

पौड़ी।थलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला के पूर्वी नयार नदी में बहने की सूचना है।

पोस्ट ढालवाला SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग महिला थलीसैण बैजरो में पूर्वी नयार नदी में बह गयी है, जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम आरक्षी ओमप्रकाश के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पूर्वी नयार नदी में सम्भावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, SDRF डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डाइविंग द्वारा भी सर्च किया गया।

दिनाँक 22 सितम्बर की देर रात्रि तक SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए डालमोट के पास नदी से उक्त महिला का शव नदी में ढूंढ लिया गया। शव अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था जहाँ से मुख्य मार्ग तक आना भी एक बड़ी चुनौती था।

यह भी पढ़ें 👉  बीरों देवल में महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 5 किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग कंदोला गांव तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक बुजुर्ग महिला का नाम
दिक्का देवी उम्र-83 पत्नी श्री गोविन्द
निवासी – रिखाड़, बैजरो जिला पौड़ी गढ़वाल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top