Connect with us

सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे के भीतर 74 तबादलों के आदेश पर लगाई रोक…

उत्तराखंड

सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे के भीतर 74 तबादलों के आदेश पर लगाई रोक…

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सीएम धामी ने रातों रात किए गए तबादलों प रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से जर्मनी रवाना हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बीती शाम अपने शहरी विकास विभाग में 74 कर्मियों के तबादले किए थे। सीएम धामी ने तबादलों पर रोक लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बैठक के बाद मंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने तबादलों के आदेश जारी किए और अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ जर्मनी रवाना होने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि अगले दिन तबादलों की यह फाइल मंजूरी के लिए जब सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में भेजी गई तो इसे देखते ही मुख्यमंत्री विफर पड़े। इन बंपर तबादलों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से तत्काल रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

गौरतलब है कि उत्तराखंड में विधानसभा में पहले ही बैकडोर से एंट्री को लेकर विवादों में घिरे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है। रविवार रात को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से किए गए 74 तबादलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top