Connect with us

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल डीजल के रेट हो सकते है कम…

उत्तराखंड

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल डीजल के रेट हो सकते है कम…

Petrol-Diesel Price: मंहगाई के दौर में राहत भरी खबर आई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। माना जा रहा है कि अगर ऐसे ही कीमतें कम हुईं तो देश में पेट्रोल-डीजल 11 से 12 रुपये सस्ता हो सकता है। जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले 3 महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25-30 डॉलर सस्ता हुआ है। इस समय क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। बताया जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमत अगर 1 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती या घटती हैं। तब तेल कंपनियों को एक लीटर पर 45 पैसे का असर होता है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

ऐसे में एक्सपर्ट्स की माने तो जल्द ही कच्चे तेल की कीमत 80.85 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना है। इस अनुपात के आधार पर यदि तेल कंपनियां दाम कम करती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के रेट 11 से 12 रुपए तक घट सकते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 से 30 डॉलर कमी आई है। फिलहाल क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल ट्रेंड कर रहा है। हालांकि फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में जनता को राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 21 मई को तेल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। अब एक बार फिर दाम में गिरावट आने से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमत को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top