Connect with us

उत्तराखंडः बारिश का रौद्र रूप, बादल फटने से मची तबाही, कई लापता…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बारिश का रौद्र रूप, बादल फटने से मची तबाही, कई लापता…

पिथौरागढ़ः  उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। पिथौरागढ़ के धारचूला में शुक्रवार रात बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है। बताया जा रहा है कि धारचूला बाजार में पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। जिससे कई मकान जमीदोंज हो गए है तो कई लोग लापता बताए जा रहे है। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धारचूला में शुक्रवार की रात बादल फटने (Cloud burst in Pithoragarh) से भारत और नेपाल सीमा पर ज्यादा मची है। इससे नेपाल में भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..

बताया जा रहा है कि पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिरा है। इस मलबे ने काली नदी का बहाव रोक दिया है। इससे नदी झील बन गई है । भारत के खोतिला के प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से घर जलमग्न भी हो गए हैं। पुल भी ढह गया है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top