Connect with us

29 से 31 अगस्त तक काठगोदाम की कई ट्रेनों को किया गया रद्द और रि-शेड्यूल

उत्तराखंड

29 से 31 अगस्त तक काठगोदाम की कई ट्रेनों को किया गया रद्द और रि-शेड्यूल

Indian Railways: अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने आगामी 29 से 31 अगस्त तक काठगोदाम (उत्‍तराखंड) की ओर जाने वाली ट्रेनें कैंसिल कर दी है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द और रि-शेड्यूल भी क‍िया जा रहा है। इसलिए आप घर से निकलन से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर ही निकले। आइए जानते है कौन सी ट्रेन कब रहेगी रद्द..।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्वोत्‍तर रेलवे (North Eastern Railway) के इज्जतनगर ड‍िव‍िजन के रूद्रपुर सिटी स्टेशन (Rudrapur City Station) पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य क‍िया जाएगा। इसको लेकर आगामी 29 से 31 अगस्त तक दो द‍िन के ल‍िए नॉन इंटरलॉक कार्य क‍िया जा रहा है। इसकी वजह से रूद्रपुर सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य करने की वजह से कई ट्रेने प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

बताया जा रहा है कि काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन (Kathgodam-Moradabad Special Train) और काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express) की सेवाएं प्रभाव‍ित रहेंगी। जबकि 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 29 एवं 30 अगस्त, 2022 को निरस्त रहेगी, 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 29 एवं 30 अगस्त, 2022 को काठगोदाम से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जाएंगी।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट इस तरह करें चेक-

हर दिन आईआरसीटीसी और नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) मिलकर रद्द ट्रेनों की लिस्ट को जारी करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रद्द ट्रेनों की लिस्ट को चेक करने के लिए आप सबसे पहले   https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top