Connect with us

देहरादून में यहां बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल…

उत्तराखंड

देहरादून में यहां बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल…

Dehradun News: देहरादून से सटे डोईवाला से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बुधवार सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोग को चोटें आई हैं। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला बुधवार सुबह पांच बजे का बताया जा रहा है। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ (doiwala lal tappad road accident) क्षेत्र में फनवैली के पास दिल्ली से देहरादून आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पलटी बस में ऊपर चढ़कर बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्‍हें अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बस में 15 यात्री सवार थे और हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुं जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

बताया जा रहा है कि बस पलटने के बाद घायल सारिका नेगी 21 वर्ष टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत 23 वर्ष मोहिनी रोड देहरादून, अभिजीत 31 वर्ष भीलवाड़ा राजस्थान, शिखा थापा 23 वर्ष राजपुर रोड देहरादून, दिनेश 37 वर्ष राजस्थान को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। दुर्घटना प्रथम दृष्टया ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुई है। जिस कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। ड्राइवर विकास कुमार निवासी राजस्थान व कंडक्टर राजेश कुमार निवासी हरियाणा सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top