Connect with us

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी, ऐसें करें चेक…

उत्तराखंड

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी, ऐसें करें चेक…

JEE Main Result 2022: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए JEE (मुख्य) – 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 24 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है। जेईई मेन 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर स्टूडेंट अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसके लिए दो लिंक वेबसाइट पर “कैंडिडेट एक्टिविटी” पर जारी किए। विद्यार्थियों को स्कोर कार्ड में (JEE Main July Session Scorecard) उनकी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगिरी की रैंक भी जारी की गई है। इसके साथ ही उनकी स्कोरकार्ड में ही कटऑफ भी दी गई है। हालांकि, जेईई मेन 2022 में टॉप करने वाले विद्यार्थियों और 100 परसेंटाइल और स्टेट टॉपर की सूची और विद्यार्थियों के शामिल होने से संबंधित जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साझा नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…

ये हैं 100 स्कोर पाने वाले कैंडिडेट्स

  1. श्रेणिक मोहन सकला- महाराष्ट्र
  2. नव्या- राजस्थान
  3.  सार्थक माहेश्वरी- हरियाणा
  4. कृष्णा शर्मा- राजस्थान
  5. पार्थ भारद्वाज- राजस्थान
  6. स्नेहा पारीक- असम
  7. अरुदीप कुमार- बिहार
  8. मृणाल गर्ग- पंजाब
  9. पेनिकलपति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश
  10. पोलीसेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश
  11. रूपेश बियाणी- तेलंगाना
  12. धीरज कुरुकुंडा- तेलंगाना
  13. जस्ती यशवंत वी वी एस- तेलंगाना
  14. बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य- तेलंगाना
  15. थॉमस बीजू चीरमवेलिल- केरल
  16. अनिकेत चट्टोपाध्याय- तेलंगाना
  17. बोवा हरेन सात्विक- कर्नाटक
  18. मेंडा हिमा वामसी- आंध्र प्रदेश
  19. कुशाग्र श्रीवास्तव- झारखंड
  20. कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश
  21. कनिष्क शर्मा- उत्तर प्रदेश
  22. मयंक मोटवानी- राजस्थान
  23. पल जलजाक्षी- आंध्र प्रदेश
  24. सौमित्र गर्ग- उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

बताया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना है।

जेईई मेन परिणाम 2022 कैसे जांचें

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर, ‘जेईई मेन 2022 सत्र 2 पेपर 1 के लिए डाउनलोड स्कोर कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  •  पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
  • आपका जेईई मेन रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • डाउनलोड करें और जेईई स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़ें 👉  टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top