Connect with us

उत्तराखंड की जनता पर मंहगाई की मार, फिर हुई बिजली बिल में बढ़ोतरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की जनता पर मंहगाई की मार, फिर हुई बिजली बिल में बढ़ोतरी…

Uttarakhand News:  उत्तराखंड में बिजली के दामों (Electricity Prices Hiked) ने एक बार फिर जनता की जेबों पर करेंट लगाया है। ऊर्जा निगम ने तीन महीने के लिए बिजली की दरें औसतन छह पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दी हैं। जिससे अब आपका बिल बढ़कर आएगा। नई दरों से घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में प्रति महीने दस रुपये से लेकर 20 रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोयले के दाम बढ़ने से फ्यूल चार्ज में यह बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि बिजली की बढ़ी हुई दरें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के बिल में लागू होंगी। बीपीएल उपभोक्ताओं को दो पैसे, घरेलू को पांच पैसे, व्यवसायिक, सरकारी ऑफिस को सात पैसे, निजी ट्यूबवेल को दो पैसे, उद्योगों को सात पैसे, मिक्स लोड छह पैसे, रेलवे सात पैसे, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को छह पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज अतिरिक्त रूप से देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

गौरतलब है कि इससे पहले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा किया गया है था। बीपीएल श्रेणी में सिर्फ चार पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। घरेलू श्रेणी के 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया था। सिर्फ दस पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top