Connect with us

पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग 25 से 27 जुलाई तक रहेगा बंद, यहां से करें यात्रा…

उत्तराखंड

पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग 25 से 27 जुलाई तक रहेगा बंद, यहां से करें यात्रा…

Uttarakhand News: अगर आप टिहरी से पौड़ी जाने की सोच रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग को लेकर डीएम ने तीन दिन बंद रखने के निर्देश जदिए है। बताया जा रहा है कि रेल विकास निगम द्वारा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक पूरी देवप्रयाग गजा जाजल मोटर मार्ग में स्थित पुल की भार वहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बीच मार्ग पर आवाजाही ठप रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग स्थित किमी 1 पर पुल की भार क्षमता मूल्यांकन कार्य को लेकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखना अनिवार्य है। जिसको देखते हुए आगामी 25 से 27 जुलाई तक पूरे ‌तीन दिनों के लिए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

बताया जा रहा है कि इस मोटर मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने परिवहन विभाग व पुलिस को इस दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top