Connect with us

देहरादूनः वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी की छापामारी, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

देहरादूनः वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी की छापामारी, मचा हड़कंप…

देहरादूनः राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि चीनी मोबाइल फोन कंपनियां आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। देहरादून सहित 44 जगह ईडी के छापा मारने की खबर है। वहीं रेड की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कई चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो (Vivo) और संबंधित कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच में 44 स्थानों पर छापेमारी की।  देहरादून स्थित राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा है। टीम अभी ऑफिस के अंदर है। जबकि बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं। अभी तक कोई खास जानकारी बाहर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। रिपोर्टस की माने तो प्रवर्तन निदेशालय ने वीवो और बाकी चीनी कंपनियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की रोकथाम के संबंध में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिणी राज्यों में 40 स्थानों पर छापेमारी की। इस संदर्भ में वीवो ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है और अलग से एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

देहरादूनः वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी की छापामारी, मचा हड़कंप…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top