Connect with us

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट किया जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट किया जारी…

देहरादूनः उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून Monsoon की दस्तक हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास कर तीन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि यहां पर कुछ स्थानों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।जबकि अन्य जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। मैदानी जिलों को येलो जोन में रखा गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आगामी 30 तारीख को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा हैं। अभी 5 जुलाई तक प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 5 जुलाई तक भारी तो कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि उत्तराखंड में मानसून की दस्तक खेती के लिहाज से काफी अच्छी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस बार मानसून का लगभग 10 दिन की देरी से राज्य में आगमन हुआ है। मानसून के पहुंचने के साथ ही राज्य में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेशभर से बारिश ने कहर मचाया है। जगह जगह से भूस्खलन, सड़के बाधित होने की खबरें आ रही है। नदियां-नाले उफान पर है।

 

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट किया जारी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top