Connect with us

चारधाम यात्राः उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, ऑनलाइन पंजीकरण पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म…

उत्तराखंड

चारधाम यात्राः उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, ऑनलाइन पंजीकरण पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म…

देहरादूनः अगर आप चारधाम यात्रा करने की सोच रहे है तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। धामी सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। चारधाम यात्रा के लिए अब आपको ऑनलाइन पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने पर शासन द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से पंजीकरण में ढील दी गई है। अगर कोई यात्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए तो भी वह यात्रा पर आ सकते हैं, उनका मौके पर ऑफलाइन पंजीकरण हो जाएगा। बता दें कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। अब श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने पर ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

गौरतलब है कि अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण व्यवस्था बनाने के लिए हर धाम में एक संख्या निर्धारित की गई थी। मानसून से पहले ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है। पीक समय में बदरीनाथ, केदारनाथ में जहां 18 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे थे, अब ये संख्या सात से दस हजार रह गई है। यात्रा पंजीकरण में भी 50 फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

बदरीनाथ धाम में पांच से दस जून के बीच हर दिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जबकि यात्रा के लिए हर दिन 20 से 22 हजार पंजीकरण केवल बदरीनाथ की यात्रा के लिए हो रहे थे। अब यहां यहां हर दिन सात से दस हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 7210 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि अब पंजीकरण भी 12 से 15 हजार के बीच ही हो रहे हैं।

चारधाम यात्राः उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, ऑनलाइन पंजीकरण पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top