Connect with us

उत्तराखंड में इस भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग का बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग का बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर…

देहरादूनः उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है।  वाहन चालक , मत्स्य निरीक्षक और कर्मशाला अनुदेशक के पदों की लिखित परीक्षा कब और कहां होगी इसको लेकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आदेश जारी किए है। ये परीक्षा दिनांक 12 जून , 2022 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तावित वाहन चालक पद की लिखित परीक्षा , देहरादून , हल्द्वानी ( नैनीताल ) , अल्मोड़ा व श्रीनगर ( पौड़ी गढ़वाल ) में आयोजित की जायेगी । तथा कर्मशाला अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा देहरादून व हल्द्वानी में आयोजित होगी , मत्स्य निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा देहरादून में आयोजित की जायेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने निकटस्थ जनपद में परीक्षा केन्द्र आवंटित किये गया है । कुछ कॉमन अभ्यर्थियों के लिए एक ही स्थान व परीक्षा केन्द्र में बैठने की व्यवस्था दिये जाने का प्रयास किया गया हैं । प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

उत्तराखंड में इस भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग का बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top