Connect with us

बड़ी खबरः अब गैरसैण में नहीं देहरादून में होगा विधानसभा सत्र, 14 जून से होगा आहुत…

उत्तराखंड

बड़ी खबरः अब गैरसैण में नहीं देहरादून में होगा विधानसभा सत्र, 14 जून से होगा आहुत…

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र  को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शासन की तरफ से अब सत्र को लेकर चल रहे संशय को खत्म कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गैरसैंण नहीं अब देहरादून में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र अब 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा की तरफ से सत्र का कार्यक्रम भेजा गया है, कार्यक्रम के हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा सत्र 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा। इससे पहले खबरे थी की 7 जून से सत्र गैरसैंण में होगा। लेकिन राज्यसभा चुनाव के कारण इस पर संशय बना हुआ था। अब ये संशय दूर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…

बताया जा रहा है की 10 जून को राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। यह चुनाव गैरसैंण के स्थान पर देहरादून में ही होना है। पूर्व में इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। और चारधाम यात्रा के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। अब इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड विधानसभा सत्र का समय और जगह दोनों बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

बड़ी खबरः अब गैरसैण में नहीं देहरादून में होगा विधानसभा सत्र, 14 जून से होगा आहुत…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top