Connect with us

Breaking: उत्तराखंड स्पीकर मिली सीएम योगी से, हुई कुछ जरूरी बातें, पढिये…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड स्पीकर मिली सीएम योगी से, हुई कुछ जरूरी बातें, पढिये…

लखनऊ। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं यूपी सीएम के बीच उत्तराखंड राज्य के विकास एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई|

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूडी का सम्मान किया।  कोटद्वार से विधायक एवं उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की| वहीं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की, मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top