Connect with us

हादसा: बंदा टूटने से पानी से लबालब हुई ईदगाह, फिर स्कूल में हुई नमाज अदा…

उत्तराखंड

हादसा: बंदा टूटने से पानी से लबालब हुई ईदगाह, फिर स्कूल में हुई नमाज अदा…

हरिद्वार। कोरोना काल के दो साल बाद ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाहों में अदा की गई, लेकिन मंगलौर में ऐसा नहीं हो पाया। यहां इस बार भी नमाजियों को ईद की नमाज ईदगाह में नहीं बल्कि कस्बे के इंटर कॉलेज में अदा करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल का परिचय देते हुए शांतिपूर्वक नमाज अदा की और अपने-अपने घरों को लौट गए। दरअसल, ईदगाह के करीब एक रजबाहा है, जिसका बंधा टूटने से ईदगाह में पानी भर गया। ये हादसा था या किसी की शरारत ये तो जांच का विषय है, लेकिन ईदगाह में पानी भरने के कारण प्रशासन के हाथपांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

सूचना पर अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और ईदगाह में भरे पानी को निकालने का काम किया। लेकिन, सुबह तक भी ईदगाह से पूरी तरह पानी नहीं निकल सका।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top