Connect with us

बड़ी ख़बर: इस होटल में बलात्कार के किस्से हुए थे उजागर, प्रशासन ने कार्रवाई कर चला दिया बुल्डोजर,,

उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: इस होटल में बलात्कार के किस्से हुए थे उजागर, प्रशासन ने कार्रवाई कर चला दिया बुल्डोजर,,

इंदौर। के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के सर्वानंद नगर, स्थित होटल 25 आवर्स पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिमूवल की कार्रवाई निगम द्वारा की गई। इस होटल में छेड़खानी, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के मामले पिछले दिनों उजागर हुए थे और नगर निगम, पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 50 से भी अधिक कमरे की 25 आवर्स होटल को तोड़ने की कार्रवाई की ।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

एसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि 25 आवर्स होटल अवैध रूप से बनाया गया था। वहीं भंवरकुआ पुलिस को होटल 25 अवर्स की शिकायत लगातार मिल रही थी कि इस 50 कमरे की होटल में अवैध गतिविधिया संचालित की जा रही थी। जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। निगम अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि भंवरकुआ क्षेत्र के सर्वानंद नगर में अवैध 9 प्लाट को जोड़कर एक होटल अवैध 12 हजार स्क्वैयर फ़ीट का पांच फ्लोर का 25 आवर्स होटल, जिसमें 50 कमरों का अवैध निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

पूर्व में इस होटल में अवैध गतिविधियों संचालित की जा रही थी जिसकी शिकायत लगातार पुलिस में मिल रही थी। वहीं इसको लेकर होटल के मालिक मनदीप भाटिया को निगम द्वारा कई बार नोटिस भी दिए गए थे, मगर 25 अवर्स होटल के मालिक मनदीप भाटिया की तरफ से कोई जवाब नही आ रहा था। इन सभी शिकायतों को लेकर आज 8 पोकलेन मशीन निगम की टीम और साथ ही तीन थानों के पुलिस बल के साथ होटल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top