Connect with us

यमुनोत्री हाईवे पर 4.5 किमी लंबी सुरंग जल्द होने वाली तैयार, मिनटों में होगा घंटो का सफर…

उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर 4.5 किमी लंबी सुरंग जल्द होने वाली तैयार, मिनटों में होगा घंटो का सफर…

अब पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम आल वेदर रोड़ परियोजना के तहत बन रही करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण चल रहा है। इस टनल के बनने से घंटो का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। बताा जा रहा है कि टनल का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि दिसंबर तक टनल का काम पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत सरकार ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड से पोल गांव तक 4.5 किमी लंबी सुरंग की स्वीकृति प्रदान की थी। साल 2019 में एनएचआईडीसीएल ने करीब 850 करोड़ की लागत से सिलक्यारा की ओर से पहाड़ी के भीतर सुरंग निर्माण के लिए कटान शुरू किया था। टनल का काम लगातार जारी है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगलचट्टी के बीच 4.5 किलोमीटर लंबी पहली सुरंग तैयार हो रही है। इसका काम अंतिम चरण में है। टनल का निर्माण कर रही कंपनी एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। इस टनल का निर्माण सिलक्यारा बैंड से लेकर पोल गांव तक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…

गौरतलब है कि यमुनोत्री हाईवे पर करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे राड़ी टाॅप से बरसात और बर्फबारी के दौरान उत्तरकाशी से यमुना घाटी का सफर मुश्किल होता है. वहीं चारधाम यात्रा के दौरान भी बड़कोट से राड़ी टॉप के बीच में सबसे अधिक जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में अब इस टनल के निर्माण से जिस दूरी के लिए करीब दो घंटे वाहन चालकों को लगते थे, वहां मात्र पांच मिनट की दूरी में सफर तय हो जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top